खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। अब तक 107 पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि 1007 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की है। इसके तहत 31 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, 3931 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा 95 पटवारियों का तबादला भी किया गया है।
जिलेवार कार्रवाई की बात करें तो बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है। वहीं सूरजपुर और बलरामपुर जिले में 14-14 पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने के बीच सरकार ने प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी है। निलंबन, नोटिस, तबादले और विभागीय जांच जैसी कार्रवाई से साफ है कि सरकार हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल पर सरकार का कड़ा रुख: 107 निलंबित, 1007 पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ की कार्रवाई
- सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता
- छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर
- छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- महादेव सट्टा ऐप मामला: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल भेजे गए, ED की कस्टडी अर्जी खारिज


