Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

    November 13, 2026

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार
    • विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी
    • घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
    • छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र
    • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 4 थाना प्रभारियों का तबादला, लचर कानून व्यवस्था और पेंडिंग मामलों पर गिरी गाज
    • महादेव सट्टा एप मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश, ED ने की कस्टोडियल रिमांड की तैयारी
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कामयाबी: दुबई से दबोचा गया सिंडिकेट का ‘फाइनेंशियल मैनेजर’ विकास अग्रवाल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
    सरगुजा

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    दोना-पत्तल निर्माण से लेकर सिलाई और बांस शिल्प तक, कई व्यवसायों से संवार रही हैं परिवार का भविष्य

    कभी रोजी-रोटी के लिए करनी पड़ती थी मजदूरी, अब पति के साथ घर पर ही चला रही हैं स्वरोजगार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। हुनर और मेहनत को जब सही अवसर और आर्थिक सहयोग मिलता है, तो आत्मनिर्भरता की राह आसान हो जाती है। सरगुजा जिले में बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के हुनर को आजीविका का साधन बनाकर उनके जीवन में नई खुशियां ला रही है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुमगरा कलां की रहने वाली श्रीमती शनिश्चरी माही महिला स्व-सहायता समूह की सचिव इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। कभी परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरों के यहां मजदूरी करने वाली यह महिला आज अपने घर पर ही कई तरह के व्यवसाय संचालित कर लखपति दीदी बन गई हैं।
    एक मशीन से शुरू हुआ सफर, कई व्यवसायों तक पहुंचा
    बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। समूह के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण लेकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन खरीदी। मशीन से दोना-पत्तल तैयार करने का कार्य शुरू किया, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी। इसके साथ ही उन्होंने सिलाई, पुराने कपड़ों से कथरी (गुदड़ी) तैयार करने और बांस से विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाने का काम भी अपनाया। आज ये सभी गतिविधियां उनकी आजीविका का आधार बन गई हैं।
    अब मजदूरी की तलाश नहीं, घर पर ही मिल रहा रोजगार*
    वे बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनके पास रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं था। घर की जरूरतें पूरी करने के लिए इधर-उधर मजदूरी करनी पड़ती थी। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अपने घर में ही काम करने से उन्हें नियमित रूप से आजीविका गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उनके पति भी व्यवसाय में हाथ बंटाते हैं। दोनों मिलकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और अपने तीनों बच्चों की पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं।
    आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ मिली नई पहचान
    बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में केवल आर्थिक बदलाव ही नहीं आया, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ा है। पहले जहां परिवार चलाने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं। लखपति दीदी बनने की उपलब्धि ने उन्हें आगे बढ़ने का नया उत्साह दिया है।
    अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, “पहले मैं मजदूरी करके घर चलाती थी। समूह से जुड़ने के बाद एक लाख रुपये का ऋण लेकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन खरीदी। अब सिलाई और बांस का काम भी करती हूं। मेरे पति भी साथ में काम करते हैं। आज मैं अपने घर में रहकर रोजगार कर रही हूं और लखपति दीदी बन गई हूं।
    मुख्यमंत्री विष्णु भईया को दिया धन्यवाद
    उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु भईया के सुशासन में महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रही हैं।
    माही महिला स्व-सहायता समूह की इस लखपति दीदी की कहानी बताती है कि ग्रामीण महिलाओं के पास मौजूद हुनर को आर्थिक सहयोग मिले, तो घर ही रोजगार का केंद्र बन सकता है। बिहान योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत को आय में बदलकर परिवार की खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

    November 13, 2026

    हाथी के शावक की संदिग्ध मौत से हड़कंप: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला 2-3 दिन पुराना शव, जांच में जुटा वन विभाग

    November 12, 2026

    अंधविश्वास का खूनी खेल: बलरामपुर में दो महिलाओं की मौत का ‘दोषी’ मानकर बुजुर्ग विधवा की नृशंस हत्या, 4 गिरफ्तार

    November 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    By Khabar WorldNovember 13, 20260

    नरहरपुर विकासखण्ड के 13 गांवों के परिवारों को मिल रही बुनियादी सुविधाएं, 22 पक्के आवास…

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

    November 13, 2026

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    November 13, 2026

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

    November 13, 2026

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    November 13, 2026

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

    November 13, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 4 थाना प्रभारियों का तबादला, लचर कानून व्यवस्था और पेंडिंग मामलों पर गिरी गाज

    November 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.