खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 10 मई को मुंगेली आगमन हेतु आमंत्रित करने के लिए मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान साहू समाज, ठाकुर समाज एवं सतनामी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 10 मई के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रण एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए मुंगेली आने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ठाकुर समाज के अध्यक्ष वल्लभ सिंह, लोकनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, धनराज सिंह, मानस बैस, राणा प्रताप सिंह, शिवकुमार बंजारा, लेखू साहू, लालाराम साहू, राकेश साहू सहित समाज के अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अनेक विकास कार्यों के लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 10 मई को सुशासन तिहार का समापन भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री मुंगेली जिले से ही सुशासन तिहार का समापन करेंगे। संगठन एवं प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट चुका है। भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


