खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका सेतगंगा क्षेत्र की रहने वाली थी, जो 12-13 अप्रैल की दरम्यानी रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 अप्रैल को सुबह करीब 12 बजे गाड़ाघाट के पगडंडी मार्ग पर एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना के आधार पर लालाराम यादव (38 वर्ष) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम संबंध था और वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत उसने 12 अप्रैल को युवती को फोन कर बुलाया और बाइक से गाड़ाघाट ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए उसका मोबाइल फोन ग्राम छटन के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक (CG-28 B-7299) बरामद कर ली है।
मामले में पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला गंभीर आपराधिक श्रेणी का है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


