खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग 3 डिग्री तापमान बढ़ा है। अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब है। आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा।
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं एक-दो जगहों पर हीटवेट के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और उससे लगे महाराष्ट्र के ऊपर विस्तारित है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क करने की संभावना है। वहीं प्रति चक्रवात की उपस्थिति के कारण, प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। यह वृद्धि मध्य क्षेत्र में दो से तीन डिग्री तक, अगले दो दिनों में होने की संभावना है। मध्य क्षेत्र में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग की ओर से आकाश मुख्यत: साफ रहने की आशंका जताई है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


