खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही महज तीन साल की मासूम काव्या पटेल की मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री ने एम्स रायपुर के चिकित्सकों को काव्या का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर बच्ची के उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा काव्या की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई है।
रायगढ़ जिले की निवासी तीन वर्षीय काव्या पटेल एक्यूट माइलॉइड ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसे 15 नवंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में काव्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उसका उपचार किया जा रहा है।
नन्हीं काव्या के इलाज में परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल पहल की। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस मदद से मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


