Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छठ पूजा के त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काचीगुडा-दरभंगा-काचीगुडा के मध्य छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की है। इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों को बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 07691 के तहत काचीगुडा से दरभंगा के लिए यह स्पेशल ट्रेन 3 और 10 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन पर…

Read More

हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के दिन आयुष्मान एवं सौभाग्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग अत्यंत शुभ एवं लाभकारी बताए गए हैं। मान्यता है कि इन योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 1 नवंबर 2024 को सायं 06:16 मिनट से हो रहा है, और इसका समापन अगले दिन 2 नवंबर को रात 08:21 मिनट पर होगा।…

Read More

नई दिल्ली। इस दिवाली के मौके पर साल 2024 की दो सबसे बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हुई। दिलचस्प बात ये है कि ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था। जिसके चलते दोनों ही फिल्मों की धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी। हालांकि प्री टिकट सेल की रेस में कार्तिक आर्यन की फिल्म 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अजय देवगन की फिल्म से आगे रही।‘सिंघम अगेन’ ने एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। चलिए यहां जानते हैं रिलीज के बाद…

Read More

नई दिल्ली। त्योहारो में अक्सर खानपान बिगड़ जाता है। ज्यादा मिठाईयां और ऑयली चीजें खाने से पेट की सेहत खराब हो जाती है और पाचन बिगड़ जाती है। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।दिवाली पर ढेर सारा मसालेदार खाना हो गया है और अब हाजमा बिगड़ने लगा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। प इन आसान तरीके से अपना डाइजेशन ठीक कर सकते हैं।फेस्टिवल यानी ढेर सारा खान मसालेदार खाने के साथ साथ आपकी ढेर सारी पसंदीदा मिठाइयां सेलिब्रेशन का हिस्सा होती हैं। इन चीजों के साथ दिवाली का जश्न मनाने में तो बहुत मजा आता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब नाकोड़ा ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कुछ ही देर में दुकान के बगल में स्थित चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। राहत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से नया रायपुर के लिए रेलवे और एनआरडीए के सयुक्त अभियान से दो मेमू लोकल ट्रेन का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना में करीब 548 करोड रुपए खर्च आएगा। यह ट्रेन नया रायपुर से अभनपुर तक चलाई जाएगी। ट्रेन रायपुर से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर 9:37 मिनट में अभनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में आठ बोगी होगी।रेलवे के वरिष्ठ अफसर अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि 548 करोड रुपए की लागत से रायपुर से नया रायपुर के सीबीडी स्टेशन तक चलने वाली दो प्रमुख लोकल ट्रेन यात्रियों को काफी लुभाएगी। इस ट्रेन में 8 कोच…

Read More

कहा- गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर यानि आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार…

Read More

खबर वर्ल्ड 24-रायपुर  हमास के गढ़ गाजा पर इजरायल के भीषण हमले जारी हैं। इजरायल ने गाजा के बेत लाहिया में आवासीय भवनों पर भीषण बमबारी में 100 से अधिक लोगों को मार डाला। देर रात हुए हमले में लोग सोते सोते ही जिंदा दफन हो गए। गाजा में पिछले तीन महीने के भीतर यह सबसे घातक हमला है। इजरायल के एक ही हमले में लाशों का अंबार देखकर अमेरिका भी सहम गया। अमेरिका ने इस हमले को भयावह कहा है। इजरायल ने लगातार दो दिन यहां बमबारी की और सैकड़ों लाशें बिछा दी। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिंगीपुर इलाके में हाथी के नन्हे शावक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है।कयास लगाए जा रहे हैं कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से नन्हे हाथी की मौत हुई है। घटना टिंगीपुर इलाके के परसापारा यादव गांव की है, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मरने वाले नन्हें हाथी का शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है। हाथी के गले और पैर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इधर इस घटना से वन विभाग में…

Read More