नई दिल्ली। सर्दियों की शुरुआत होते ही कई लोगों को खांसी और गले में खराश की परेशानी होने लगती है। बदलते तापमान के कारण सूखी और गीली खांसी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में शहद, अदरक, हल्दी वाला दूध और तुलसी जैसे घरेलू उपाय राहत देने में मदद कर सकते हैं। मऊ के चिकित्सक डॉ। मोहम्मद इमरान ने खांसी से बचाव और घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दी है।
तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है। चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इमरान के मुताबिक, तीन हफ्ते से अधिक समय तक खांसी रहने पर इसकी वजह की जांच कराना जरूरी है।
खांसी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। पहली सूखी खांसी और दूसरी गीली खांसी। दोनों के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। लंबे समय तक खांसी बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शहद को गले की खराश और खांसी में राहत देने वाला घरेलू उपाय माना जाता है। इसे गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर लिया जा सकता है। एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।
अदरक का रस और शहद मिलाकर सेवन करने से गले की परेशानी में राहत मिल सकती है। अदरक के साथ काले नमक का इस्तेमाल भी घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जाता है।
गुनगुने नमक के पानी से गरारे करने पर गले की खराश में आराम मिल सकता है। यदि खांसी लंबे समय तक बनी रहे, सांस लेने में परेशानी हो या बुखार आए तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
सर्दियों में हल्दी मिलाकर गुनगुना दूध पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी और काली मिर्च से तैयार काढ़ा भी घरेलू उपायों में शामिल है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…


