खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न समीक्षा बैठकों और स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह मंत्रालय, महानदी भवन में दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उच्च शिक्षा और विज्ञान एंव प्रौद्यिगिकी की समीक्षा करेंगे। वहीं नीजी होटल में आयोजित स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करेंगे। समारोह में 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा। विजेताओं को 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के 6 विजेता भी शामिल होंगे। वहीं प्रसिद्ध डिजिटल क्रिएटर राज शमानी और आरजे शरत वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। समारोह में भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बस्तर रैम्प वॉक के माध्यम से आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक भी दिखाई जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई


