खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवंबर के अंत में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सुबह और रात को ठंड का अहसास हो रहा है। किसी इलाके में घना कोहरा छा रहा है। वहीं दिन के वक्त के गर्मी भी महसूस हो रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर तेज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में रात के दौरान ठिठुरन बढ़ने के संकेत दिए हैं। करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है। 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ड्राय रहा। किसी भी इलाके में बारिश की गतिविधि नहीं रही। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुकमा में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
सरगुजा जिले में एक-दो जगह बुधवार को सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सड़कों पर विजिबिलिटि कम हो सकती है। वाहन चालकों को संभलकर चलने की चेतावनी दी गई है।
प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड का असर एक जैसा नहीं रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है और न ही किसी तरह की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…


