खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब नाकोड़ा ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कुछ ही देर में दुकान के बगल में स्थित चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

