खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उसे अब युनाईटेड अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की तैयारी चल रही है।
शराब घोटाले का मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल साल 2023 से फरार चल रहा था, जिसके हफ्तेभर पहले दुबई में गिरफ्तारी हुई थी, चूंकि दुबई में यूएई का कानून लागू होता है, जिसकी वजह से यूएई सरकार फरार विकास अग्रवाल को भारत भेज रही है, जिसे लाने के लिए ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा समेत विशेष टीम जल्द यूएई रवाना होगी। टीम के विदेश असाइनमेंट से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज तैयार हो चुके हैं।
बता दें कि विकास अग्रवाल पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूली का आरोप है। विकास अग्रवाल अनवर ढेबर तक अवैध फंड पहुंचाने की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास को भारत में लाए जाने के बाद ACB/EOW की पूछताछ में अवैध पैसों के लेन-देन और अंतिम लाभार्थियों के बड़े राज खुलेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


