Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल में दीपावली पर्व के दौरान शुक्रवार की रात एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी हत्या के केस में सजा काट रहा था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, तब उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखकर सिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर के कतियापारा निवासी बजरंग यादव (35) हत्या के केस में सेंट्रल जेल में बंद था। बजरंग जब 19 साल का था, तब मोहल्ले में बलवा और मारपीट हो गई थी। इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी ने राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भाजपा ने किया और अब इसे सँवारने का काम भी भाजपा ही कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के दौरान जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा था आज हम विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ उस सपने को साकार करने में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ में सन् 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार में स्थित स्टील प्लांट में 2 मिलियन टन से ज्यादा का हॉट मेटल उत्पादन किया जा रहा है। यहां एक दिन में सबसे अधिक 7268 टन उत्पादन करने का नया रिकॉर्ड बनाया गया है। विदित हाे कि यहां स्थित ब्लास्ट फर्नेस की मात्रा 4506 घनमीटर है जिसमें रोजाना 9 हजार टन हॉट मेटल उत्पादन करने की क्षमता है। एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी का कहना है कि अब नगरनार स्टील प्लांट धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि हॉट रोल्ड उद्योग में जल्द ही एनएसएल अपनी स्थिति को…

Read More

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को सुख- समृद्धि की कामना के साथ धान की बालियां उपहार स्वरूप भेंट की मुख्यमंत्री ने तिलासो बाई से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदी की खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। दीपावली का त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का स्वागत कर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बगिया कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं 15 नवम्बर तक आयोजित होनी है, जिसके तहत बस्तर जिले के विभिन्न विकासखंडों में 5 नवंबर से विकासखण्ड के अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे खिलाड़ी अपने विकासखंड की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। जोन स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन,रस्साकसी, कराते,और आर्चरी, की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, जोन स्तर के विजेता विकासखंड स्तर पर भाग लेंगे। विकासखंड के विजेता जिला स्तर पर भाग लेंगे, और जिला स्तर के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा और एएसपी महेश्वर नाग ने शहीद जवानाें के परिवारों के साथ दिपावली का पर्व मनाकर उनके साथ खुशियां बांटी। वे शहीद परिवार के लिए मिठाई और पटाखें लेकर पहुंचे थें, साथ ही दिपावली की शुभकामनाएं दी। शहीद जवानों को नमन किया। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। साथ ही यदि कोई भी दिक्कत हो तो इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। एसपी शलभ सिन्हा और एएसपी महेश्वर नाग के अलावा एसडीओपीऔर थाना प्रभारी भी जिले के अलग-अलग गांवों में शहीद परिवारों से मिलने पहुंचे। इन्होंने भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत संजय बाजार में स्थित एक किराना दुकान में आग लग गई, जिससे बड़ी मात्रा में दुकान में रखा सामान जल गया, फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संजय मार्केट में राधेश्याम माहवार की किराना दुकान है, दिवाली की रात दुकान खुली थी, परिवार के सदस्य वहीं मौजूद थे। लेकिन आज शुक्रवार सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच दुकान के पहले फ्लोर में अचानक आग लग गई। दुकान मालिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के श्यामगिरी गांव में धर्मांतरण के मामले काे लेकर छत्तीसगढ़ युवा मंच के नरेंद्र भवानी का आरोप है कि ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के घरों में घुस कर उन्हें बेरहमी से मारा गया है। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है। नरेंद्र भवानी का आरोप है कि श्यामगिरी गांव में ईसाई धर्म को मानने वाले कुछ लोगों के घर में ग्रामीण घुसकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। नरेंद्र ने कहा कि एक महिला रामबती का गला दबाया गया। उसके हाथ पैर में भी मारा गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत सुभाष वार्ड के रिहायशी इलाके में पटाखे से एक घर में भीषण आग लग गई। जिससे मकान और दुकान पूरी तरह जलकर खाक हाे गया है। आगजनी के बाद फायर ब्रिगेड एक घंटे तक नहीं पहुंच पाई, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात में दिपावली पर्व पर लाेगाें के द्वारा सुभाष वार्ड निवासी चैंबर ऑफ कॉमर्स कांकेर के सदस्य सुनील पटेल के निवास के आस-पास रॉकेट पटाखे जलाए जा रहे थे, जिससे एक रॉकेट सुभाष वार्ड के मकान से लगी बर्तन दुकान में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में एक युवक की लाश के मुजगहन बाईपास तालाब में तैरती हुई मिली है, बताया जाता है कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गोस्वामी मुजगहन निवासी के रूप में हुई है। मामले में एएसपी मणिशंकर चंन्द्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही…

Read More