खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत सुभाष वार्ड के रिहायशी इलाके में पटाखे से एक घर में भीषण आग लग गई। जिससे मकान और दुकान पूरी तरह जलकर खाक हाे गया है। आगजनी के बाद फायर ब्रिगेड एक घंटे तक नहीं पहुंच पाई, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात में दिपावली पर्व पर लाेगाें के द्वारा सुभाष वार्ड निवासी चैंबर ऑफ कॉमर्स कांकेर के सदस्य सुनील पटेल के निवास के आस-पास रॉकेट पटाखे जलाए जा रहे थे, जिससे एक रॉकेट सुभाष वार्ड के मकान से लगी बर्तन दुकान में घुस गया। कई सारे पटाखें जलने के कारण दुकान पर किसी की नजर नहीं गई और आग दुकान में फैल गई। हालांकि अच्छी बात यह है कि सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि घर में 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे। धमाका होने से पड़ोस के लोग भी अपने परिवार के साथ घर छोड़ निकल गए। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचने परआग पर काबू किया जा सका।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

