खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार में स्थित स्टील प्लांट में 2 मिलियन टन से ज्यादा का हॉट मेटल उत्पादन किया जा रहा है। यहां एक दिन में सबसे अधिक 7268 टन उत्पादन करने का नया रिकॉर्ड बनाया गया है। विदित हाे कि यहां स्थित ब्लास्ट फर्नेस की मात्रा 4506 घनमीटर है जिसमें रोजाना 9 हजार टन हॉट मेटल उत्पादन करने की क्षमता है। एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी का कहना है कि अब नगरनार स्टील प्लांट धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हॉट रोल्ड उद्योग में जल्द ही एनएसएल अपनी स्थिति को और मजबूत बनाएगा। वहीं एनएसएल के ईडी के. प्रवीण कुमार ने बताया कि प्लांट में प्रतिदिन 7 हजार टन का हॉट मेटल उत्पादन किया जा रहा है। पहले एक मिलियन टन हॉट मेटल बनने में लगभग 226 दिन का समय लगा था, वहीं दूसरा एक मिलियन टन 204 दिनों में बना। सबसे कम समय में एक मिलियन टन हॉट मेटल का उत्पादन कर एनएसएल ने इतिहास रचा था। उन्हाेने बताया कि हॉट मेटल के अलावा एचआर क्वाइल के उत्पादन में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

