Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 दिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 10 नवम्बर को नगर कीर्तन व 15 नवम्बर को गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी, आज पहले दिन प्रभातफेरी सुबह 05 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होके संजय गांधी चौक, नहरपारा, गुरुनानक चौक,जवाहर नगर,फूल चौक,बढ़ई पारा, राठौर चौक,तेलघानी नाका होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित होके श्री गुरुनानक देव जी की स्तुति वंदना में शबद कीर्तन करते हुए, इस दौरान रास्ते में विजय मुंडेजा, रमेश घुरिया,सुनील डोडानी,नन्दलाल डोडानी,बिन्नी सिंह बागल,विजय नारा,चंदन लालवानी,महेश साधवानी,जय प्रकाश कृष्णानी ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जोबी पुलिस चौकी ने युवती से छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। युवती ने अपने परिजनों के साथ 1 नवंबर, 2024 को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित पहाड़ पर पिकनिक मनाने गई थी। इस दौरान पास में कुछ युवक भी पिकनिक मना रहे थे। युवती के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे प्रदीप राठिया नामक युवक सब्जी मांगने के बहाने उनके पास आया। उसके इनकार करने पर वह वहां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तिल्दा में युवक की चाकू मार कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। किसी परिचित द्वारा ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामले में तिल्दा थाना पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि तिल्दा नेवरा के वार्ड नंबर 08 में खमार कुआं के पास युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक ओमप्रकाश रात्रे ग्राम तुलसी का बताया जा रहा है। तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में 5 दिन में हिंसा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने गौ माता को खिचड़ी खिलाई। X पर सीएम ने कहा, आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर आवास में सपरिवार गौ माता की पूजा एवं गौ सेवा का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक गौ माता की महत्ता को नमन करते हुए उनकी सेवा का संकल्प लिया। सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में दीप प्रज्जवलन कर राज्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कलेक्टर ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और जिलेवासियों से भी अपने घरों में दीप प्रज्जवलन कर इस अवसर को मनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम श्री घनश्याम तंवर, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री निहाल सिंह, पीएमजीएसवाई के श्री एस.के. साहू, उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डडसेना सहित अन्य अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा में शुक्रवार रात को बड़ा बवाल हो गया, जब धार्मिक गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में बम फेंके जाने के कारण तनाव फैल गया। यह घटना सिमगा तहसील के कबीर पंथियों के धार्मिक स्थल पर हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही रात करीब 2 बजे गृह मंत्री विजय शर्मा, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, रायपुर रेंज के आईजी रजनीश सिंह, और बलौदाबाजार एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने गुरु प्रकाश मुनि साहेब से मिलकर…
महाराष्ट्र में सत्ता की लड़ाई में अब बागी महायुति और एमवीए दोनों के लिए टेंशन बन गए हैं। एनडीए में 35 बागी तो वहीं एमवीए में 14 बागी अपने गठबंधन के खिलाफ मैदान में उतर गए है। दोनों गठबंधन इसकी काट के लिए मैनेजमेंट में लगे हैं। महाराष्ट्र के चुनावी महासमर में अब बागी बड़ी चुनौती बन गए हैं। दोनों गठबंधन के चुनाव प्रभारी बागियों को समझाने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए यानी महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी शामिल है। कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन (महाविकास अघाड़ी) का…
खबर वर्ल्ड 24 छत्तीसगढ़ ! भारत में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की घटनाएँ वास्तव में एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसका समाधान बहु-आयामी दृष्टिकोण से किया जा सकता है। अपराधियों के अपराध में शामिल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आर्थिक कठिनाइयाँ, शिक्षा की कमी, सामाजिक असमानता और नैतिक मूल्यों की गिरावट प्रमुख हैं। इस समस्या से निपटने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं: 1. सख्त कानून और प्रभावी क्रियान्वयन: सरकार को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लिए और अधिक सख्त कानून बनाने चाहिए। हालाँकि, कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन भी उतना ही आवश्यक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को अब कैंसर, किडनी जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब श्रमिक औषधालयों से सीधे अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल के तहत इलाज करवा सकेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर में नया 100 बिस्तर वाला अस्पताल खोलने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिसके लिए राज्य सरकार जल्द ही जमीन उपलब्ध कराएगी।कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर के क्षेत्रों को मिलाकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का उप-क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। यह कदम श्रमिकों को बीमा संबंधी सेवाएं आसान और सुलभ रूप से प्रदान करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हुई है। यहां एक निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी को चाकू मारकर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बूढ़ी माता मंदिर के पीछे का है। जहां आरोपी अमर बाघ ने अपने साथियों के साथ मिलकर निगरानी बदमाश शिवम कुमार उर्फ मच्छी तांडी पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। कमर और पैर में चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया…

