खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत संजय बाजार में स्थित एक किराना दुकान में आग लग गई, जिससे बड़ी मात्रा में दुकान में रखा सामान जल गया, फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संजय मार्केट में राधेश्याम माहवार की किराना दुकान है, दिवाली की रात दुकान खुली थी, परिवार के सदस्य वहीं मौजूद थे।
लेकिन आज शुक्रवार सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच दुकान के पहले फ्लोर में अचानक आग लग गई। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी गई। इस दाैरा आग की लपटें दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। वहां रखा सारा सामान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आस-पास में भी बहुत सी दुकानें हैं। ऐसे में दमकल कर्मियों को भी दूसरे फ्लोर तक पहुंचने और रास्ता बनाने काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के लिए पीछे के रास्ते से बालकनी से दमकल कर्मी अंदर घुसे, और आग पर काबू करने में सफल हुए।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

