नई दिल्ली। त्योहारो में अक्सर खानपान बिगड़ जाता है। ज्यादा मिठाईयां और ऑयली चीजें खाने से पेट की सेहत खराब हो जाती है और पाचन बिगड़ जाती है। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।
दिवाली पर ढेर सारा मसालेदार खाना हो गया है और अब हाजमा बिगड़ने लगा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। प इन आसान तरीके से अपना डाइजेशन ठीक कर सकते हैं।
फेस्टिवल यानी ढेर सारा खान मसालेदार खाने के साथ साथ आपकी ढेर सारी पसंदीदा मिठाइयां सेलिब्रेशन का हिस्सा होती हैं। इन चीजों के साथ दिवाली का जश्न मनाने में तो बहुत मजा आता है लेकिन बाद में इसका सीधा असर आपके डाइजेशन पर पड़ता है।
ऐसे में फेस्टिवल में गड़बड़ खानपान से पाचन का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे चार रामबाण उपाय जो आपके डाइजेशन को सुधार सकते हैं।
चिया सीड्स (Chia Seeds): डाइजेशन के लिए चिया सीड्स भी काफी अच्छा माना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है। ऐसे में अपने खानपान में चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं। इसका असर भी जल्दी देखने को मिलता है।
सौंफ (Fennel): सौंफ में भी फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है, जो गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल में सुधार का काम करती है। इसके सेवन से कब्स से राहत मिलती है और पेंट का ऐंठन भी कम हो सकता है। इसलिए खाने के बाद सौंफ खाने की सलाह दी जाती है। यह पेट की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है।
चुकंदर (Beetroot): बॉडी डिटॉक्स करने में चुकंदर का कोई तोड़ नहीं होता है। फाइबर से भरपूर चुकंदर सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है। यह पाचन को भी बेहतर बनाने का काम करता है। इसलिए चुकंदर खाना फायदेमंद माना जाता है। खाने के साथ सलाद या किसी और तरीके से चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।
दही (Curd): दही पेट के लिए सबसे सर्वोत्तम फूड माना जाता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पेट के लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर डाइजेशन को सुधारने का काम करते हैं। दही के कई फायदे सेहत को मिलते हैं। ऐसे में दही खाना अच्छा माना जाता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

