खबर वर्ल्ड 24-रायपुर हमास के गढ़ गाजा पर इजरायल के भीषण हमले जारी हैं। इजरायल ने गाजा के बेत लाहिया में आवासीय भवनों पर भीषण बमबारी में 100 से अधिक लोगों को मार डाला। देर रात हुए हमले में लोग सोते सोते ही जिंदा दफन हो गए। गाजा में पिछले तीन महीने के भीतर यह सबसे घातक हमला है। इजरायल के एक ही हमले में लाशों का अंबार देखकर अमेरिका भी सहम गया। अमेरिका ने इस हमले को भयावह कहा है।
इजरायल ने लगातार दो दिन यहां बमबारी की और सैकड़ों लाशें बिछा दी। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मरने वालों में कम से कम 25 बच्चे थे। जीवित लोगों की तलाश की जा रही है। मरने वालों की संख्या 110 पार कर गई है।

