खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिंगीपुर इलाके में हाथी के नन्हे शावक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है।कयास लगाए जा रहे हैं कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से नन्हे हाथी की मौत हुई है।
घटना टिंगीपुर इलाके के परसापारा यादव गांव की है, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मरने वाले नन्हें हाथी का शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है। हाथी के गले और पैर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इधर इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर ATR सहित मुंगेली और बिलासपुर वनमण्डल के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि नर हाथी की मौत कैसे हुई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

