प्रथम धान विक्रय करने वाले किसानों का श्रीफल एवं पुष्पमाला से किया गया सम्मान
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। किसानों की मेहनत और खुशहाली के प्रतीक धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को सेवा सहकारी समिति मर्यादित भटगांव पंजीयन क्रमांक 442 में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, श्रीफल, अगरबत्ती एवं पुष्पमाला अर्पित कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी विनय पाण्डेय, ग्राम पटेल जनक प्रसाद तिवारी, कृषि विस्तार अधिकारी तरुण कुमार पटेल, पूर्व जनपद सदस्य दिनेश शर्मा, कृषक कलीराम साहू, चैतराम साहू, श्रीमती चित्ररेखा साहू (उपाध्यक्ष, भाजपा लौदा मंडल मुंगेली), मन्नू साहू, बजरहा राम साहू, विनोद शर्मा, विकास शर्मा, चमन साहू, महेंद्र साहू, गुड्डा साहू, रामनीहोरा साहू, गोकुल साहू, बलदाऊ साहू, सुग्रीव साहू, गुणेश साहू, सरोज साहू, रमेश साहू, विनेश साहू एवं हेमून साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र में सबसे पहले धान विक्रय करने पहुंचे किसानों का श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि धान खरीदी व्यवस्था किसानों की मेहनत का सम्मान करने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था के साथ धान खरीदी कार्य संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। समिति के संस्था प्रबंधक मनहरण यादव, खरीदी प्रभारी निकेश सोनकर, कंप्यूटर ऑपरेटर परस साहू एवं बारदाना प्रभारी कुंवर सिंह सहित समिति के कर्मचारियों की उपस्थिति में खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी धान खरीदी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा तथा शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को समय पर मिलेगा।


