खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर कंटेनर ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर बना मिला। इस चेंबर से पुलिस ने 192 पैकेटों में भरा 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गांजा, ट्रक और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
इस दौरान पुलिस ने उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो तस्करों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा


