Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
khabarworld24.com – केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने रविवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन महाराष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने की कीमत पर तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है। शाह ने जलगांव जिले के रावेर विधानसभा क्षेत्र और बुलढाणा के मल्कापुर विधानसभा क्षेत्र में रैलियों को संबोधित करने के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने उलेमा संघ द्वारा विपक्षी कांग्रेस को हाल ही में सौंपे गए एक ज्ञापन की ओर इशारा किया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि…
khabarworld24.com – मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद लोगों ने बंदूक और बम से कई हमले किए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों, सेना, बीएसएफ और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते सनासाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी में भीषण गोलीबारी हुईं। आसपास के गांवों में तनाव बना हुआ है, क्योंकि पहाड़ी की चोटी से सनसाबी के निचले इलाकों की ओर की जा रही गोलीबारी के कारण किसान अपने धान के खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति को और बिगड़ने…
khabarworld24.com – महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने भी रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसे महाराष्ट्रनामा के नाम से जारी किया गया। मुख्यतः पांच गारंटी पर केंद्रित घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह तीन हजार रुपये और बेरोजगारों को चार हजार रुपये की मदद देना शामिल है। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ करने, कुटुंब रक्षा स्वास्थ्य बीमा देने, जाति गणना कराने वादा भी किया गया है।भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने महाराष्ट्रनामा जारी करते हुए कहा, हम पांच गारंटी दे रहे हैं और यह पूरे महाराष्ट्र के…
देवउठनी एकादशी 12 नवंबर 2024 को है। इस दिन व्रत करने से जन्मों के पाप धुल जाते हैं, लेकिन एकादशी के दिन कुछ ऐसे काम हैं जो भूलकर भी नहीं करना चाहिए, लक्ष्मी जी रूठ जाती है। * देवउठनी एकादशी व्रत के दिन क्रोध, हिंसा, चोरी, चुगली आदि नहीं करना चाहिए। एकादशी के व्रत में ये कार्य करने से प्रतिष्ठा को हानि पहुंचती है। आय पर अशुभ असर पड़ता है। * देवउठनी एकादशी के दिन पान का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, पान का सेवन करने से व्यक्ति के मन में रजोगुण की प्रवृत्ति बढ़ती है। इसलिए देवशयनी एकादशी के…
khabarworld24.com – भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना 25 सूत्री संकल्प पत्र जारी कर दिया, जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और किसानों के कल्याण को खास तरजीह दी गई है। पार्टी ने लाडकी बहना योजना के तहत के महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये देने के साथ बुजुर्गों को 2,100 रुपये की पेंशन देने, किसानों का कर्ज माफ करने और 25 लाख नौकरियां देने जैसे वादे किए हैं। पार्टी ने धर्मांतरण विरोध कानून बनाने का संकल्प भी जताया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई है। जिस पर पुलिस ने शिकायत प्राप्त करने के बाद मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। यह प्रदर्शन लखमा द्वारा बाल ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे संत राजीव लोचन महाराज पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में था। कवासी लखमा ने महाराज को शादी करने और बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी, जिस पर संतों और हिंदू समाज ने विरोध जताया है। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।…
khabarworld24.com – जिला महिला अस्पताल में में जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ। टैटू बनवाने से चार साल में 20 महिलाएं एचआईवी की शिकार बनी हैं। काउंसलिंग में महिलाओं ने ऐसी जानकारी दी। जिला महिला अस्पताल में प्रसव पूर्व जांच और काउंसिलिंग के दौरान चार साल में 68 महिलाएं एचआईवी संक्रमित मिली हैं। इनमें से 20 ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि संक्रमण की वजह टैटू बनवाना रही। इन सभी ने सड़क किनारे टैटू बनाने वाले लोगों से टैटू बनवाया था। इसके बाद ही तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और एचआईवी के लक्षण नजर आए। अस्पताल की एचआईवी…
khabarworld24.com – जम्मू-कश्मीर के सुदूर वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के विशेष बल के नायब सूबेदार (जेसीओ) राकेश कुमार बलिदान हो गए, जबकि तीन सैनिक घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं, जो शुक्रवार को दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या में शामिल थे। वहीं, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र इश्वर निशात में भी मुठभेड़ हुई, जहां कुछ देर गोलीबारी के बाद आतंकी भाग निकले। सेना ने उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। बलिदानी राकेश हिमाचल के मंडी के रहने वाले थे।अधिकारियों ने…
khabarworld24.com – खाने-पीने की वस्तुओं खासकर सब्जियों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और उच्च आधार प्रभाव के खत्म होने से अक्तूबर में खुदरा महंगाई एक बार फिर आरबीआई के तय दायरे से बाहर निकलकर 6 फीसदी के पार पहुंच सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह अगस्त, 2023 के बाद इसका 14 महीने का उच्च स्तर होगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) महंगाई अक्तूबर में बढ़कर 6.15% के स्तर पर पहुंच जाएगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी किराएदार ने ही अपने मकान मालिक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मालिक रत्नेश्वर बैनर्जी ने किराएदार से उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी किराएदार मुकेश ने बजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी किराए दार भोपाल फरार हो गया। जिसके बाद भोपाल से चंडीगढ़ फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। आज शाम तक पुलिस पूरे मामले की खुलासा…

