khabarworld24.com – जम्मू-कश्मीर के सुदूर वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के विशेष बल के नायब सूबेदार (जेसीओ) राकेश कुमार बलिदान हो गए, जबकि तीन सैनिक घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं, जो शुक्रवार को दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या में शामिल थे। वहीं, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र इश्वर निशात में भी मुठभेड़ हुई, जहां कुछ देर गोलीबारी के बाद आतंकी भाग निकले। सेना ने उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। बलिदानी राकेश हिमाचल के मंडी के रहने वाले थे।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दो ग्राम रक्षा गाडाँ की हत्या के बाद से ही कोतवाड़ा के जंगलों में तलाशी अभियान चल रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे केशवान के जंगल में उन्हें संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। आतंकी नजर आने पर जवानों ने ललकारा, इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में 2-पैरा के नायब सुबेदार बलिदान हो गए। तीन घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

