खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी किराएदार ने ही अपने मकान मालिक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मालिक रत्नेश्वर बैनर्जी ने किराएदार से उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी किराएदार मुकेश ने बजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद आरोपी किराए दार भोपाल फरार हो गया। जिसके बाद भोपाल से चंडीगढ़ फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। आज शाम तक पुलिस पूरे मामले की खुलासा कर सकती है।
बता दें कि आरोपी किराएदार मुकेश भोपाल कर रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोपाल में लाखों रुपए का धोखाधड़ी करके रायपुर में किराए के घर में रहकर छुपा हुआ था। जिसके बाद बुजुर्ग की हत्या कर वो वापस भोपाल फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके रायपुर ले आई है। बताया जा रहा है कि खम्हारडीह थाना में हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज था।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

