khabarworld24.com – खाने-पीने की वस्तुओं खासकर सब्जियों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और उच्च आधार प्रभाव के खत्म होने से अक्तूबर में खुदरा महंगाई एक बार फिर आरबीआई के तय दायरे से बाहर निकलकर 6 फीसदी के पार पहुंच सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह अगस्त, 2023 के बाद इसका 14 महीने का उच्च स्तर होगा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) महंगाई अक्तूबर में बढ़कर 6.15% के स्तर पर पहुंच जाएगी।

