khabarworld24.com –
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद लोगों ने बंदूक और बम से कई हमले किए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों, सेना, बीएसएफ और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते सनासाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी में भीषण गोलीबारी हुईं। आसपास के गांवों में तनाव बना हुआ है, क्योंकि पहाड़ी की चोटी से सनसाबी के निचले इलाकों की ओर की जा रही गोलीबारी के कारण किसान अपने धान के खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

