Author: admin

पांच वर्षों में सोरेन सरकार ने जितनी घोषणाएं नहीं की उससे ज्यादा भ्रष्टाचार और घोटाले किये खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। झारखण्ड में 13 और 20 नवम्बर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी भी पूरे ताकत के साथ अपने प्रचार में जुटी हुई हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ से भी प्रवासी प्रभारी के रूप में विधयाकों, सांसदों व शीर्ष नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पूर्वी सिंहभूमि और जमशेदपुर महानगर जिला अंतर्गत बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिम्मेदारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध लोगो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक कौशेलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन जांच की गई जिस पर असली नाम-पता छिपाकर बस्तर के अनुसूचित क्षेत्र में रह रहे पश्चिम बंगाल, बिहार के 23 लोगो के संदिग्ध पाये जाने पर इस्तागासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, इसमें लगभग सभी पश्चिम बंगाल,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात 11:30 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, ट्रकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि दोनों ट्रकों के सामने से परखच्चे उड़ गए, वहीं इस घटना में एक ट्रक का चालक रामअवतार पिता रधुवीर निवासी ग्वालियर फंस गया, जिसे फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उपचार के लिए कांकेर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा ट्रक का चालक सुरक्षित बचने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक हैवान पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी जब मासूम के मामा को हुई तब उसके मामा ने पचपेड़ी थाने मे इस घटना की शिकायत की, जैसे है थाने मे शिकायत मिला वैसे ही पचपेड़ी पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को हिरासत मे लिया और गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।

Read More

हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं- मंत्री जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार औ’र अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। श्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान फिर से एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार से 27 लाख से अधिक नगदी कैश जब्त किया है। दरअसल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के भाटागांव में बने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, आज एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार (नंबर CG 08 AR 8800) को रोका। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को प्रलोभन देने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है। दीपक बैज ने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।दरअसल, आज कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के मुद्दे और रणनीति को लेकर जानकारी दी। इसी बीच उन्होंने बीजेपी पर जनता को प्रलोभन देने अलग-अलग सामग्रियां बांटने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को संज्ञान में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एमबीबीएस के नवप्रवेशी छात्रों के साथ रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग हो गई। 50 छात्रों के सिर मुंडवाए गए और उन्हें थप्पड़ भी मारे गए। छात्राओं को सिर पर तेल लगाकर आने कहा गया और उनकी फोटो भी मांगी गई। मामले की शिकायत एनएमसी से हुई और सोशल मीडिया पर कई जिम्मेदारों को इसे टैग किया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन सक्रिय हुआ। एंटी रैगिंग कमेटी ने द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को निलंबित कर दिया है। कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी बनी हुई है, हुई है, मगर उन्हें इस बात की जानकारी तब हुई,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के मुरका गांव के जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम ने कल ही इस हाथी को ट्रेस किया था, लेकिन आज उसका शव जंगल में पाया गया। हाथी की मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है और वन अमला मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गया है। यह घटना बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल का है।बता दें कि बीते 26 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन हाथियों की मौत…

Read More