खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात 11:30 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, ट्रकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि दोनों ट्रकों के सामने से परखच्चे उड़ गए, वहीं इस घटना में एक ट्रक का चालक रामअवतार पिता रधुवीर निवासी ग्वालियर फंस गया, जिसे फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उपचार के लिए कांकेर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा ट्रक का चालक सुरक्षित बचने में कामयाब रहा।
केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था। इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ी। इस घटना में एक ट्रक का ड्राइवर रामअवतार गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, घायल ड्राईवर को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

