Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
Author: admin
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला आज साहसिक पर्यटन के लिए बन चुका है एक नई पहचान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जशप्योर और पहाड़ी बकरा एडवेंचर द्वारा हाल ही में आयोजित एक बाइक ट्रिप ने पूरे देश भर के राइडर्स को आकर्षित किया। देशभर से आए इन साहसी बाइकर्स ने जशपुर की घुमावदार सड़कों, कठिन ट्रेल्स, और हरे-भरे जंगलों का रोमांचक अनुभव लिया। इन राइडर्स को हिमालय राज्य जैसे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कठिन रास्तो पर बाइकिंग अनुभव प्राप्त है और उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता को एक नए नजरिये से देखा। जशपुर का अनोखा प्राकृतिक आकर्षण जैसे रानी दह…
धान खरीदी पूर्व उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करें- कलेक्टर राहुल देव
जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने गंभीरतापूर्वक कार्य करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु नियुक्त जिला एवं समिति स्तर के नोडल अधिकारियों को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि धान खरीदी के पूर्व उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी केंद्रों में जाकर तैयारियों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।…
बिलासपुर में होगा हड़ताल, प्रदेश भर से जुटेंगे कर्मचारी खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत अपनी माँगो को लेकर व संघ के आव्हान पर नगर पालिका के नियमित कर्मचारी दिनांक 12 नवंबर से 14 नवंबर तक 3 तीन दिवस तक बिलासपुर स्थित नेहरू चौक विकास भवन में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे इसके बाद भी शासन द्वारा माँगे पूरी नहीं की जाती है तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर चले जाएँगे।माँगो को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में ग्राम पंचायत खोखसा के पंचायत भवन मे परियोजना स्तरीय ईसीसीई, बाल मेला, एवं कार्यकर्ता, सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल साव, पंच अनिता केंवट, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सभी सदस्य, पर्यवेक्षक उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा विकास के 05 आयाम (भाषाही, सामाजिक भावनात्मक, शारीरिक, संज्ञानात्मक, रचनात्मक) विकास पर अलग अलग गू्रप ने पृथक गतिविधियां, प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया। जिसके पश्चात् ग्रूप से कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने निर्धारित आयाम अनुसार…
प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश जनदर्शन में आज कुल 126 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए हैं।आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम पोंड़ी भांठा निवासी गोमती जायसवाल द्वारा पट्टा दिलाने, तहसील…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक होण्डा एसपी 125 मोटर सायकल कमांक ओडी 24 जी 2053 में अवैध गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा थाना नगरनार के सामने नाकाबंदी की गई, इसी दरम्यान एक होण्डा एसपी 125 मोटर सायकल कमांक ओडी 24 जी 2053 आता दिखाई दिया जिसे रोककर जांच किये नाम पता पुछने पर दीपक भतरा पिता सोमारू भतरा जाति भतरा उम्र 19 वर्ष साकिन मासेलगुडा नवरंगपुर थाना नवरंगपुर जिला नवरंगपुर (उडीसा) एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की मार्गदशन में व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा निर्देशन में सालसा द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत ’’09 नवम्बर, 2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस’’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा शास. उच्च. माध्य. शाला बावामोहतरा एवं शास. पूर्व माध्य. शाला खुड़मुड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य की जानकारी देते हुये, टोनही…
पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केंद्रों में सभी आवश्यक जानकारियां एवं नियम प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले में भी आगामी 14 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। इसी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर की जा रहीं धान खरीदी की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा किये गये मांग को पूरा करने को लेकर जगदलपुर विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर शिक्षकाें की मांग पूरा करने का निवेदन किया गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने गत 17 अक्टूबर को पत्र क्रमांक 499 के माध्यम से जगदलपुर विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमे उल्लेख था कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम छुटवाई के चिटेमपारा निवासी संतोष माड़वी पुत्र स्व. जोगा माड़वी उम्र 25 वर्ष को जहरीले सर्प ने डस लिया था, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनाें एवं ग्रामीणों के द्वारा सर्पदंश पीड़ित के मदद के लिए नजदीकी सुरक्षा कैम्प छुटवाई में सम्पर्क किया गया, जिस पर फील्ड अस्पताल कैम्प छुटवाई में तैनात डॉ. आदिल के द्वारा सर्पदंश पीड़ित ग्रामीण संतोष माड़वी का प्राथमिक उपचार किया गया। तदुपरांत सीआरपीएफ कैम्प गुंडम द्वारा एम्बुलेंस मुहैया करवाकर समय रहते उसे बासागुड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहा इलाज के बाद चिकित्सकों ने…

