खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में ग्राम पंचायत खोखसा के पंचायत भवन मे परियोजना स्तरीय ईसीसीई, बाल मेला, एवं कार्यकर्ता, सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल साव, पंच अनिता केंवट, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सभी सदस्य, पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा विकास के 05 आयाम (भाषाही, सामाजिक भावनात्मक, शारीरिक, संज्ञानात्मक, रचनात्मक) विकास पर अलग अलग गू्रप ने पृथक गतिविधियां, प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया। जिसके पश्चात् ग्रूप से कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने निर्धारित आयाम अनुसार मंच पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी सेक्टर से 1-1 कार्यकर्ता व सहायिका को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नैला शहरी से अचला व नोनी बाई को, जांजगीर शहरी से कविता व कीर्ति को, जांजगीर ग्रामीण से उमा व केतकी को, सिवनी से बसंती व चन्द्रकुमारी को, सरखों से कलेश्वरी व हेमीन बाई को, महंत से सविता व सहोद्रा को, अवरीद से शारदा व मानकी बाई को और गौद से पूर्णिमा व अन्नपूर्णा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्र में परियोजना अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

