खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम छुटवाई के चिटेमपारा निवासी संतोष माड़वी पुत्र स्व. जोगा माड़वी उम्र 25 वर्ष को जहरीले सर्प ने डस लिया था, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनाें एवं ग्रामीणों के द्वारा सर्पदंश पीड़ित के मदद के लिए नजदीकी सुरक्षा कैम्प छुटवाई में सम्पर्क किया गया, जिस पर फील्ड अस्पताल कैम्प छुटवाई में तैनात डॉ. आदिल के द्वारा सर्पदंश पीड़ित ग्रामीण संतोष माड़वी का प्राथमिक उपचार किया गया।
तदुपरांत सीआरपीएफ कैम्प गुंडम द्वारा एम्बुलेंस मुहैया करवाकर समय रहते उसे बासागुड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहा इलाज के बाद चिकित्सकों ने संतोष को खतरे से बाहर बताया है। बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश कर सर्पदंश से पीड़ित एक ग्रामीण युवक को जवानों के प्रयास से नया जीवन मिला है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

