Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
तपकरा में की गई घोषणा को दिया गया अमलीजामा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी हैं। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की भी घोषणा की थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 916.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 542.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 530.1 मि.मी., गरियाबंद में 438.6 मि.मी., महासमुंद में 490.3 मि.मी. और धमतरी में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 632.3 मि.मी.,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, पायलट सुबह 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सेंट्रल जेल गए। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, शिव डहरिया भी मौजूद रहे। वहीं पायलट के दौरे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उनके मुताबिक दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। कांग्रेस केवल परिवार तक सिमट गई है। पुरंदर ने आगे कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस ने रोजी पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप द्वारा पवित्र श्रावण मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुवार , दिनांक 24 जुलाई, 2024 को श्री जगन्नाथ मन्दिर परिसर, रायपुर स्थित भगवान शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार सर्व समाज के कल्याणार्थ भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक, पूजन अर्चना एवं मंगल आरती पूर्ण विधि विधान से संपन्न किया गया। रूद्राभिषेक में मुख्य यजमान सपत्नीक अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष, नमिता शर्मा, महिला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने पूर्ण भक्ति भाव से पूजा अर्चना और भजन कीर्तन में भाग लिया। भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक पश्चात सावन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां घर में 2 साल के बच्चे ने चना निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घंटाघर में यूपी निवासी छोटू कुमार बंसल परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह वे काम से बाहर गए थे। इस दौरान 2 साल के बेटे दिव्यांश कुमार ने सुबह करीब 8 बजे खेलते…
नई दिल्ली। नेशनल क्रश बन चुके अहान पांडे और अनीत पड़्डा ने सपने में भी नहीं सोचा होगी कि उनकी पहली ही फिल्म बड़े-बड़े स्टार्स की मूवी को धोकर रख देगी। वाकई मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस ने कमाल कर दिया है। इसी के साथ इस म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा का पहला हफ्ता बेहद धमाकेदार रहा और इसने छप्परफाड़ कमाई भी की। वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है चलिए जानते हैं ‘सैयारा’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘सैयारा’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई? जहां देखो वहां…
नई दिल्ली। आज के दौर में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। 18 से 20 साल की उम्र तक कई युवाओं के पूरे बाल सफेद हो जाते हैं। इससे बचने के लिए अधिकतर लोग केमिकल्स वाले हेयर कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल बेस्ड कलर्स बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार हेयरफॉल की वजह भी बन जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सफेद बालों से छुटकारा पाने का सही तरीका क्या है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो सरसों के तेल में अगर कुछ देसी चीजें मिलाकर उस ऑयल से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 7 दिवसीय कांवड़ पदयात्रा अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अचानक डोंगरिया पहुँचकर उन्हें श्रीफल और शॉल भेंटकर कठिन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 21 जुलाई को मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। 300 से अधिक बम श्रद्धालु के साथ कठिन और टेढ़े-मेढ़े रास्तों से यह पदयात्रा रविवार को भोरमदेव बाबा के दरबार में जलाभिषेक के साथ पूर्ण होगी। भावना बोहरा यात्रा के बीच डोंगरिया पहुँची, जहां रात्रि विश्राम की सुबह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सुरेंद्र सोनी-सारंगढ़। जिला सारंगढ़ के ग्राम दर्रा का रहने वाला शत्रुघ्न केवट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गाँव-गाँव में घूमता है, भीड़ जुटाता है, झोला उठाता है और कहता है – “हम तो फकीर हैं, सब जुड़ा लेकर चल दिए!” लेकिन सवाल ये है कि क्या इस ‘फकीरी’ के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं? बिना किसी डिग्री, बिना किसी वैध अनुमति के यह व्यक्ति खुलेआम घूम-घूमकर गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है, वह भी बवासीर जैसे ऑपरेशन करके! चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसका दावा है कि “बीएमओ साहब का संरक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज- सुरेंद्र सोनी-रायपुर। जिला रायपुर के आरंग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सुभम साहू नामक व्यक्ति द्वारा एक मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किया जा रहा है। बिना किसी पंजीयन, डिग्री या चिकित्सकीय योग्यता के वह लोगों का इलाज कर रहा है, जो कि सीधे-सीधे नियमों और स्वास्थ्य कानूनों का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि इस कथित क्लिनिक में मरीजों को दवाइयाँ दी जाती हैं, इंजेक्शन लगाए जाते हैं, यहां तक कि कई बार ट्रीटमेंट के नाम पर पैसे भी वसूले जाते हैं। ग्रामीणों…

