खबर वर्ल्ड न्यूज-सुरेंद्र सोनी-सारंगढ़। जिला सारंगढ़ के ग्राम दर्रा का रहने वाला शत्रुघ्न केवट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गाँव-गाँव में घूमता है, भीड़ जुटाता है, झोला उठाता है और कहता है – “हम तो फकीर हैं, सब जुड़ा लेकर चल दिए!” लेकिन सवाल ये है कि क्या इस ‘फकीरी’ के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं?
बिना किसी डिग्री, बिना किसी वैध अनुमति के यह व्यक्ति खुलेआम घूम-घूमकर गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है, वह भी बवासीर जैसे ऑपरेशन करके! चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसका दावा है कि “बीएमओ साहब का संरक्षण प्राप्त है।
क्या फकीरी का चोला अपराध की ढाल बन चुका है?
शत्रुघ्न केवट न तो किसी अस्पताल में कार्यरत है, न ही उसके पास किसी मेडिकल कॉलेज की डिग्री है। फिर भी वह गंभीर और सर्जिकल रोगों का ‘इलाज’ करने का दावा करता है। वह नाड़ी देखकर इलाज बताता है, जड़ी-बूटियाँ देता है, और कुछ मामलों में तो ऑपरेशन तक कर डालता है — बिना किसी वैध सर्जिकल सुविधा के।
कहाँ है प्रशासन? क्या बीएमओ वाकई संरक्षण दे रहे हैं?
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका क्या है? क्या यह सच है कि बीएमओ का संरक्षण इसे प्राप्त है, या यह केवल एक ढाल है, जिसके पीछे यह गैरकानूनी काम किए जा रहे हैं?
यदि कोई डॉक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस करे, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती है। पर शत्रुघ्न जैसे लोग खुलेआम इलाज करते घूम रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह सब किसी मिलीभगत का नतीजा है?
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


