खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां घर में 2 साल के बच्चे ने चना निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार घंटाघर में यूपी निवासी छोटू कुमार बंसल परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह वे काम से बाहर गए थे। इस दौरान 2 साल के बेटे दिव्यांश कुमार ने सुबह करीब 8 बजे खेलते हुए घर में रखा चना उठाकर निगल लिया। एकाएक गले में चना फंसने से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह रोने लगा। इससे बच्चे की मां और चाचा उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। गोलू ने डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। जबकि अस्पताल प्रबंधन के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरबंश ने बताया कि बच्चे ने जो चना निगल लिया था, वह गले से होकर फेफड़े में जाकर फंस गया था। साथ ही इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इससे उसकी मौत हो गई।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


