खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 916.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 542.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 530.1 मि.मी., गरियाबंद में 438.6 मि.मी., महासमुंद में 490.3 मि.मी. और धमतरी में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 632.3 मि.मी., मुंगेली में 632.4 मि.मी., रायगढ़ में 742.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 825.8 मि.मी., कोरबा में 652.4 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 599.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 545.4 मि.मी., सक्ती में 698.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 477.4 मि.मी., कबीरधाम में 429.1 मि.मी., राजनांदगांव में 427.5 मि.मी., बालोद में 538.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 664.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 418.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 423.6 मि.मी., सूरजपुर में 719.8 मि.मी., जशपुर में 677.0 मि.मी., कोरिया में 643.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 609.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 669.4 मि.मी., कोंडागांव में 401.6 मि.मी., नारायणपुर में 506.9 मि.मी., बीजापुर में 721.7 मि.मी., सुकमा में 461.4 मि.मी., कांकेर में 522.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 585.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


