खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 7 दिवसीय कांवड़ पदयात्रा अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अचानक डोंगरिया पहुँचकर उन्हें श्रीफल और शॉल भेंटकर कठिन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 21 जुलाई को मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। 300 से अधिक बम श्रद्धालु के साथ कठिन और टेढ़े-मेढ़े रास्तों से यह पदयात्रा रविवार को भोरमदेव बाबा के दरबार में जलाभिषेक के साथ पूर्ण होगी।
भावना बोहरा यात्रा के बीच डोंगरिया पहुँची, जहां रात्रि विश्राम की सुबह सुबह प्राचीन जालेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पण कर भोरमेदव मंदिर के लिए प्रस्थान किया यहां का धार्मिक माहौल शिवभक्तों से सराबोर रहा।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अचानक डोंगरिया पहुँचकर विधायक भावना बोहरा से भेंट की। उपमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने लायक था। “हर हर नर्मदे” और “बोल बम” के जयघोषों से पूरा डोंगरिया क्षेत्र गूंज उठा।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार


