Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
    • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
    • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
    • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
    • लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    छत्तीसगढ़

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति समेत पीवीटीजी परिवारों को मिल रही आजीविका की नई ताकत

    जल सरंक्षण, रोजगार के साथ मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत गांवों में अब पानी की हर बूंद समृद्धि का आधार बनने जा रही है। जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया आजीविका डबरी निर्माण अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इस योजना के तहत जहां पिछले वर्ष 10 हजार डबरियां बनाने का लक्ष्य था, वहीं लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक यानी 15 हजार डबरियों का निर्माण किया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार डबरियों के लक्ष्य के मुकाबले वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत अब तक 23 हजार से अधिक डबरियों को ग्रामसभाओं की मांग और अनुमोदन के बाद स्वीकृति मिल चुकी है। खास बात यह है कि इन डबरियों का निर्माण अंतर्गत सूचना पटल में महिलाओं के नाम लिखा जा रहा है यह निजी भूमि में किया जा रहा है, ताकि जल संरक्षण के साथ उन्हें अपनी परिसंपत्ति और आमदनी का स्थायी साधन भी मिल सके।
    इस पहल का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 दिसंबर 2025 को किया था। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों को स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों से जोड़कर उनके लिए रोजगार और आय के स्थायी अवसर तैयार करना है। आजीविका डबरी अब केवल पानी जमा करने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि मछली पालन, खेतों की सिंचाई, सब्जी उत्पादन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए परिवारों की अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन रही है।
    महिलाओं के नाम पर बन रही परिसंपत्ति, बढ़ेगा आर्थिक अधिकार
    अभियान में महिलाओं और पीवीटीजी परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। डबरियों का निर्माण में महिलाओं के नाम सूचना पटल पर लिखा जाकर उनकी निजी भूमि में कराया जा रहा है। डबरी में मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियां परिवार की आय बढ़ाने में मददगार बनेंगी। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने के साथ परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए यह पहल और भी महत्वपूर्ण है। सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से इन परिवारों को खेती और बागवानी के लिए पानी मिलेगा। इससे कृषि गतिविधियों का विस्तार और आय के नए साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।
    बैगा परिवारों सहित कई हितग्राही आत्मनिर्भरता की राह पर
    आजीविका डबरी निर्माण अभियान का लाभ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। कबीरधाम जिले के अधरूराम बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास के साथ आजीविका डबरी की सुविधा भी मिली है। इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गोलरडीह ग्राम पंचायत के हीरालाल बैगा, जशपुर जिले की रजनी बाई, बलरामपुर जिले की बंगुरकेला ग्राम पंचायत की पुष्पा देवी और कोंडागांव जिले की कचोरा ग्राम पंचायत की सोनादई पोयाम भी इस पहल के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
    इन हितग्राही परिवारों के लिए डबरियां भविष्य में मछली पालन, सिंचाई और कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए नियमित अतिरिक्त आय का माध्यम बन सकती हैं। इस तरह योजना का लाभ केवल एक निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों को अपनी आजीविका के लिए स्थायी संसाधन उपलब्ध कराने की पहल है।
    जल संरक्षण के साथ गांव में ही रोजगार
    इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें जल संरक्षण और रोजगार सृजन को एक साथ जोड़ा गया है। डबरी निर्माण से वर्षा जल का संचयन, भूजल संवर्धन और स्थानीय जल संसाधनों का संरक्षण हो रहा है। वहीं, निर्माण कार्यों के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यही डबरियां हितग्राही परिवारों के लिए लंबे समय तक आजीविका का साधन बन रही हैं। इस प्रकार एक ही परिसंपत्ति से तत्काल रोजगार और भविष्य में आय के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
    प्रदेश जल से संबंधित क्रिटिकल विकासखंडों से मुक्त
    अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप अब प्रदेश में एक भी जल से संबंधित क्रिटिकल विकासखंड नहीं बचा है। यह प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही जल के संबंध सेमी-क्रिटिकल विकासखंडों की संख्या भी 21 से घटकर 19 हो गई है।
    क्यूआर कोड से मिलेगी हर डबरी की जानकारी
    योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्मित परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस पर ग्रामीणों जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। ग्रामसभा की मांग और अनुमोदन के आधार पर आगे बढ़ रहा यह अभियान जल संरक्षण को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और जनजातीय परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ रहा है। लक्ष्य से अधिक निर्माण और निर्धारित लक्ष्य से आगे पहुंचती स्वीकृतियां इस बात का संकेत हैं कि आजीविका डबरी गांवों में रोजगार और समृद्धि का नया आधार बन रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति समेत पीवीटीजी परिवारों को मिल रही आजीविका की…

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

    November 26, 2026

    लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.