नई दिल्ली। नेशनल क्रश बन चुके अहान पांडे और अनीत पड़्डा ने सपने में भी नहीं सोचा होगी कि उनकी पहली ही फिल्म बड़े-बड़े स्टार्स की मूवी को धोकर रख देगी। वाकई मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस ने कमाल कर दिया है। इसी के साथ इस म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा का पहला हफ्ता बेहद धमाकेदार रहा और इसने छप्परफाड़ कमाई भी की। वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है चलिए जानते हैं ‘सैयारा’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘सैयारा’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
जहां देखो वहां बस अहान और अनीत की ‘सैयारा’ की ही चर्चा हो रही है। कहना गलत नहीं होगा कि ‘सैयारा’ ने दर्शकों पर जादू सा कर दिया है और ऑडियंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक खींची चली आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कि लोगों में इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा को देखने की होड़ सी मची हुई है। खासतौर पर युवा दर्शकों के दिलों को ये फिल्म छू गई है। इसी के साथ ‘सैयारा’ की रफ्तार भी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही ये फिल्म अब दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ से खाता खोला था।
देखते ही देखते इसने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के 8वें दिन 14.79 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘सैयारा’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 187.54 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सैयारा’ ने 8वें दिन तोड़ा हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड
‘सैयारा’ की कमाई में रिलीज के 8वें दिन बेशक गिरावट आई है लेकिन इसने साल 2025 की एक और हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म को मात दे दी है। ये फिल्म अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 है, जी हां ‘सैयारा’ ने रिलीज के 8वें दिन हाउसफुल 5 के लाइफटाइम कलेक्शन 183.3 करोड़ (सैकनिल्क के आंकड़े) के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ अब ये साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ ये छावा के (601.54 करोड़ ) को मात देने के करीब पहुंचती जा रही है।
सैयारा ने भौकाल मचाया हुआ है। रिलीज के 8वें दिन फिल्म की कमाई बेशक घटी है लेकिन इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी। बता दें कि सैयारा ने 18 करोड़ की कमाई कर 8वें दिन के कलेक्शन के मामले में पठान, स्त्री 2, पीके, केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, संजू, बजरंगी भाई जान, द केरला स्टोरी सहित कई फिल्मों को मात दी है। सैकनिल्क के मुताबिक इन फिल्मों ने 8वें दिन इतना कलेक्शन किया था।
पठान- 17.5 करोड़ रुपये
स्त्री 2- 16.8 करोड़ रुपये
पीके-14.48 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2- 13.58 करोड़ रुपये
आरआरआर- 13.5 करोड़ रुपये
संजू- 12.9 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान- 12.8 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी- 12.34 करोड़ रुपये
बाजीराव मस्तानी- 12.26 करोड़ रुपये
कबीर सिंह- 12.21 करोड़ रुपये
3 इडियट्स- 11.71 करोड़ रुपये
‘सैयारा’ 200 करोड़ से भी इंचभर दूर
‘सैयारा’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत तो बहुत पहले ही वसूल कर ली थी वहीं अब ये ताबड़तोड़ मुनाफा कमा रही है। वहीं रिलीज के 8 दिन में इसने 185 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को इसका 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय है।
Trending
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मुआवजे की प्रक्रिया तेज, 21 परिवारों को मिली 35-35 लाख की सहायता
- रायपुर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
- जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर वापसी कार्यक्रम
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ


