Author: admin

दिन में आम आदमी को सुरक्षा नहीं दे पार रहे, रात को दुकाने खोलने की तैयारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में 24 घंटे दुकाने खुली रखने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार दिन में तो लोगों को सुरक्षा नही दे पा रही है। प्रदेश में कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। रोज हत्याये, चाकूबाजी, डकैती की घटनाये की हो रही है, लोग घर से बाहर निकलते है तो कौन से चौराहे में कौन नशेड़ी व्यक्ति चाकू मार देगा इसकी कोई गारंटी नही है। महिलाये रात…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के रियासत कालीन ऐतिहासिक फागुन मड़ई की शुरूआत 5 मार्च से होगी और इसका समापन 15 मार्च को होगा, हालांकि फागुन मेले की शुरूआत दंतेवाड़ा में बसंत पंचमी को हो जाती है, आम के बौर की पूजा और दंतेश्वरी मंदिर के सामने त्रिशूल और खंब गाड़कर फागुन मड़ई की शुरुआत होती है और होली के धुरेड़ी के बाद इस फागुन मड़ई का समापन होता है। फागुन मड़ई में होने वाला गौरमार, कोडरीमार, लम्हामार जैसा अनोखा स्वांग रचाया जाता है, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। दंतेश्वरी माता का छत्र, छड़ी तथा फागुन…

Read More

जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर,पुष्प भेंट कर मतदान दल को किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के तहत तीसरे चरण के लिए रविवार 23 फरवरी को मतदान होगा। जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ और बलौदा के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में 22 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय बलौदा के डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय एवं पामगढ़ से सुबह मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे सहित अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर ,पुष्प भेंट कर रवाना किया गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की वार्षिक परीक्षा आगामी 16 और 17 मार्च से शुरू होने वाली हैं, लेकिन इस बीच कुल 394 छात्र-छात्राएं पड़ोसी राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में मिर्ची तोड़ने मजदूरी करने के लिए पलायन कर गए है। इन छात्रों की वापसी के लिए प्रशासन ने श्रम विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द वापसी की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान, जुलाई से दिसंबर तक बीजापुर से 206 छात्र, भैरमगढ़ से 51 छात्र, भोपालपटनम से 28 छात्र, एवं उसूर से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाया था। इस आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे, जबकि आईईडी लगाने के दौरान नक्सली स्वयं भी घायल हो गया था। आईईडी लगाने वाला एक नक्सली कोसा सोड़ी मिलीशिया सदस्य निवासी डोडी तुमनार थाना गंगालूर काे उपचार के दौरान दंतेवाड़ा जिला अस्पताल से पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर अन्य जगह छुपाकर रखे आईईडी काे भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को जिला बीजापुर, सुकमा एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जकले के एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 203 कोबरा वाहिनी, 131वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंता वागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे। अभियान के दौरान ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र के पास अज्ञात नक्सलियों के द्वारा छुपाकर कर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार व अन्य नक्सली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय में आकाशवाणी केंद्र जगदलपुर के तेलीमारेंगा स्थित रिले केंद्र का टावर कल गिर गया। टावर गिरने के कारण आकाशवाणी का रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है। नया टावर खड़ा करने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। लगभग 50 वर्ष पुराने इस टावर की ऊंचाई 168 मीटर थी। प्रसार भारती द्वारा टावर गिरने के घटना की जांच की जाएगी। घटना के समय रिले केंद्र में ड्यूटी पर रहे इंजीनियर प्रफुल्ल पन्ना ने बताया कि घटना के समय तेज हवा चलने जैसी स्थिति भी नहीं थी। जांच के बाद ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर राजमहल में चल रही शाही विवाह के तहत मध्यप्रदेश के किला नागौद गई बारात की वापसी शाही अंदाज में शुक्रवार रात में राजमहल पंहुची। बारात में गए सभी लोग स्पाइस जेट के विशेष विमान से लौटे वहीं राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी को चार्टड प्लेन से लेकर आए। राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी के साथबग्गी में सवार थे तो वहीं उनके आगे हाथी-घोड़े और ऊंट चले थे, इस दाैरान पारंपरिक गौर सिंग नतृक दल चल रहे थे।। राजमहल पंहुचने पर पारंपरिक तरीके से दुल्हा-दुल्हन का स्वागत किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में कल फरवरी 2025 रविवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान होगा। जनपद पंचायत बेरला में मतदान कर्मी मतदान सामग्री वितरण केंद्रों मे पहुंचे और मतदान सामग्री प्राप्त कर सामग्री का मिलान कर रहे है। उसके बाद अपने अपने मतदान केंद्रों कि ओर रवाना होंगे। कल 23 फरवरी रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है। बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर पूर्वी छत्तीसगढ़ रहेगा।बताया जा रहा है कि पूर्वी क्षेत्रों में एक द्रोणिका रायलसीमा से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। जिसकी वजह से तापमान में परिवर्तन हो रहा है।रविवार को फिर मौसम में परिवर्तन: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यनूतम व अधिकतम तापमान…

Read More