Author: admin

     खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली, 23 फरवरी 2025// त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें बधाई दी।         इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप संचालक सुश्री भूमिका देसाई ने बताया कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 डिंडौरी से *अनीता कोमल साहू*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02…

Read More

    *उप मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ, अटल परिसर का लोकार्पण भी किया*    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में महंत लाल दास महाविद्यालय मैदान में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक शेषराज हरबंश भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उप मुख्यमंत्री  साव ने शिवरीनारायण नगर पंचायत में प्रतीक्षा बस स्टैंड में…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है।    साय ने अपने एक्स हैंडल में कहा कि विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवांवित किया है।      

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। 8 मार्च को पीएम मोदी अपने X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट की जिम्मेदारी देश की कुछ इंस्पायरिंग वुमेन को सौंपेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 119वें एपिसोड को संबोधित करते हुए इस नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं अपना एक्स, इंस्टाग्राम अकाउंट्स को देश की कुछ इंस्पायरिंग वुमेन को सौंपने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। प्रदेश के सभी 33 जेलों में कैदी और बंदी 25 फरवरी को सुबह 8 बजे प्रयागराज से मंगाए गए गंगाजल से स्नान करेंगे। इसके लिए सभी जेल अधीक्षकों और जेलरों को सीमेंट के टैंक या कुंड में साफ पानी के साथ गंगाजल मिलाने के निर्देश गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए हैं। पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में शर्मा ने बताया कि जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छा होती है कि वे गंगा स्नान का पुण्य लाभ लें। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सभी जेलों में गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में पहली बार एक ऐतिहासिक पल सामने आया है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही शीर्ष पदों पर महिलाएं काबिज हुई हैं। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया, जो पहली बार विधानसभा पहुंची हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने वरिष्ठ नेता आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना। इस अभूतपूर्व स्थिति ने दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को…

Read More

  *8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है*  खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ ,रजत पदक जितने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जितने पर 1…

Read More

   खबर वर्ल्ड न्यूज – जशपुर lत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज अंतिम चरण का मतदान है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज परिवार के साथ अपने गृहग्राम बगिया में वोट डाला. सीएम पूरे परिवार के सदस्यों के साथ बगिया के प्राथमिक शाला मतदान केंद्र वोट देने पहुंचे थे. सीएम के साथ उनकी मां जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय और परिवार के बाकी सदस्य थे. सीएम ने वोट देने बाद कहा कि सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए. अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए अपना वोट जरुर देl सीएम ने बगिया में डाला वोट: वोट डालने…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के 11वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय मेले में पहुंचीं और महानदी महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आईं साध्वी प्रज्ञा भारती और ग्यारह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यह महाआरती संपन्न हुई। संत-महात्माओं के साथ भक्तिमय माहौल साय सहित संत-महात्माओं ने पूरे विधि-विधान से आरती की। इस दौरान महानदी त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो उठा। शंख, कपूर और चवर के साथ महाआरती के प्रज्वलित होते ही पूरा मेला परिसर आध्यात्मिक आस्था से सराबोर हो गया।  श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष…

Read More