खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय में आकाशवाणी केंद्र जगदलपुर के तेलीमारेंगा स्थित रिले केंद्र का टावर कल गिर गया। टावर गिरने के कारण आकाशवाणी का रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है। नया टावर खड़ा करने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। लगभग 50 वर्ष पुराने इस टावर की ऊंचाई 168 मीटर थी। प्रसार भारती द्वारा टावर गिरने के घटना की जांच की जाएगी।
घटना के समय रिले केंद्र में ड्यूटी पर रहे इंजीनियर प्रफुल्ल पन्ना ने बताया कि घटना के समय तेज हवा चलने जैसी स्थिति भी नहीं थी। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। आकाशवाणी केंद्र के निदेशक बलवीर कच्छ से प्रसारण की स्थिति को लेकर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

