नई दिल्ली। यह एक कंद है जो सर्दी में सेहत का बादशाह बन जाता है। इसकी मिठास में मेटाबोलिज्म का पावरहाउस छुपा है। इसमें इतने तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स है कि सर्दी में आने वाली हर परेशानी को दूर कर देते हैं। कई तरह के विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रैट और माइक्रोन्यूट्रेंट्स का इसमें भंडार छुपा है। ज्यादा शुगर होने के बावजूद यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि 40 रुपये का यह फल सर्दी में क्यों इतना महत्वपूर्ण बन जाता है।
शकरकंद स्वाद में जितना बेमिसाल है पोषक तत्वों में भी उतना ही पावहाउस। इसलिए शकरकंद को सर्दियों का सरताज कहा जाता है। 40 रुपये का यह कंद अगर आप सर्दियों में रोज खाएंगे तो शरीर में किसी भी तरह के पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। साथ ही सर्दियों में शकरकंद मेटाबोलिज्म को तेज करने में माहिर है। न्यूट्रिशन और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हो ने हाल ही में इस मौसम में खाने के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक बताया है।
शकरकंद में पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें कुदरती रूप में फाइबर, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि शकरकंद पेट को लंबे समय तक बना रहता है। यानी इसे पचने में ज्यादा समय लगता है। इसे बनाने में ज्यादा तामझाम भी नहीं है। आप इसे पकाकर या ब्यॉल कर खा सकते हैं। गांवों में इसे दूध के साथ खाया जाता है। मीठे स्वाद के कारण इसे बच्चे भी आसानी से खा सकते हैं।
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। बीटा कैरोटीन को शरीर विटामिन ए में बदल देता है। इसलिए यह आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही शकरकंद में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होती है। इस तरह शकरकंद इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में माहिर होता है। यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सर्दी के मौसम में किसी तरह के इंफेक्शन से बचाने में भी शकरकंद माहिर है। हालांकि कोई भी अकेला भोजन आपको बीमार पड़ने से पूरी तरह नहीं रोक सकता, लेकिन नियमित रूप से यदि आप साग-सब्जियों के साथ शकरकंद का सेवन करें तो बीमार पड़ने की आशंका बहुत कम हो जाती है.
करीब 200 ग्राम आग में पके शकरकंद में लगभग 180 कैलोरी एनर्जी, 41 ग्राम कार्ब्स, 4 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम फैट और 6.6 ग्राम फाइबर होता है। इसके साथ ही इसमें 213% विटामिन ए, 44% विटामिन सी, 43% मैंगनीज, 36% कॉपर, 35% पैंटोथेनिक एसिड, 34% विटामिन बी6, 20% पोटेशियम और 19% नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। नारंगी और बैंगनी रंग के शकरंद में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अगर शरीर में ज्यादा फ्री रेडिकल्स हो जाए तो इससे कोशिकाओं में सूजन बढ़ता है और इससे कैंसर, हार्ट डिजीज और एजिंग की समस्या बढ़ती है। इस तरह शकरकंद कई तरह की क्रोनिक बीमारियों से बचाता है।
शकरकंद में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं जो पाचन तंत्र में रहकर मल को नरम करते हैं जिससे मल त्याग में आसानी होती है। शकरकंद आंतों के बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंटेड होकर शॉर्ट-चेन फैटी एसिड बनाने में मदद करते हैं, जिससे आंतों की परत हेल्दी रहती है। रोजाना 20 से 33 ग्राम फाइबर युक्त डाइट ली जाए तो इससे कोलन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। बैंगनी रंग के शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बिफिडोबैक्टीरियम और लैक्टोबैसिलस जैसे अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर आईबीएस और संक्रामक डायरिया जैसी समस्याओं का खतरा कम कर सकते हैं।
अगर आप बैंगनी रंग के शकरकंद का सेवन करेंगे तो इससे ब्रेन फंक्शन मजबूत होगा। एक अध्ययन में पाया गया कि इसमें मौजूद एंथोसायनिन ब्रेन कोशिकाओं में सूजन घटाकर फ्री रेडिकल्स को कम करता है जिससे ब्रेन को होने वाले नुकसान से सुरक्षा करते हैं। एक अन्य अध्ययन में यह भी पाया गया कि एंथोसायनिन एजिंग वाली सूजन को कम करने में भी फायदेमंद है। हालांकि इंसानों पर अभी ऐसे अध्ययन नहीं हुए हैं, लेकिन सामान्य तौर पर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शकरकंद बौद्धिक क्षमता में गिरावट और डिमेंशिया के जोखिम को कम करने में कारगर है।
शकरकंद में मौजूद विभिन्न तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में मदद कर सकते हैं। टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में बैंगनी रंग के शकरकंद के एंथोसायनिन ब्लैडर, कोलन, पेट और ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि धीमा करने में कामयाब पाया गया। वहीं चूहों पर हुए अध्ययन में इससे शुरुआती कोलन कैंसर के कम मामले दिखे और छिलकों के अर्क में भी कैंसर-रोधी गुण पाए गए। हालांकि इंसानों पर इन प्रभावों का परीक्षण होना अभी बाकी है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


