खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देवउठनी पर्व पर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं। पोस्ट मानसून सीजन का तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) आज उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर टकरा सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में इसका असर दिखना शुरू हो चुका है, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक जारी रह सकता है। राजधानी में गुरुवार को सुबह से ठंडी हवाएं चली और रात में रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं 20 नवंबर को सुबह से बूंदाबांदी जारी है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। (Weather Forecast Today) वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त 22 से 25 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के आंकड़ों से अहम रहने वाले हैं।
प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। (Akvan Impact On CG) इसके मुताबिक, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम का मिजाज (Raipur Rain Today) बदल गया है। ठंड भी अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में गुरुवार को दुर्गम सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है। 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे यह 15.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के निकट उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान तूफान की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तथा झटकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आर्द्रता बढ़ने और बारिश का दौर सक्रिय होने की स्थिति बनी है।
प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। ऐसे में उपार्जन केंद्रों और एमएसपी पर धान बेचने वालों के सामने फिर चुनौती खड़ी हो गई है। अर्नब और मुरासु के प्रभाव से कई किसानों की धान बरबाद हो गई थी। अब फिर उपार्जन केंद्रों में सुचारु धान व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को अपने धान बचाने के लिए कठिनाई हो सकती है।
Trending
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष


