Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर टीका टिप्पणी नहीं की है। जुनेजा ने निष्कासित नेता अजीत कुकरेजा, और अन्य की कांग्रेस में वापसी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने निष्कासन वापसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधा था, और उन्हें हटाने की मांग कर दी थी। पीसीसी अध्यक्ष बैज ने जुनेजा की बयानबाजी को अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में साढ़े 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रहे इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इस दौरान विधानसभा का बजट सत्र पर चर्चा हो सकती है। साथ ही सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जा सकता है बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा…

Read More

     खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री  साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सहयोग से मैं अभिभूत हूँ। छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। आपका निरंतर…

Read More

   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – जशपुरनगर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61 वाँ जन्मदिवस मना रहे हैं। जन्मदिन के इस पावन अवसर पर बगिया में  सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री, उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ परिवारजनों, स्वजनों एवं बंधु-बांधव भी शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान से भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।     इस दौरान सांसद  राधेश्याम राठिया सहित बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई देने आए लोगों…

Read More

  *बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा*  खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही मुस्कानों के साथ सादगीपूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री साय ने अपने विशेष दिन को इन नन्हीं मुस्कानों के साथ साझा कर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग की खुशियों में भागीदार बनना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। मुख्यमंत्री  साय ने बालिका गृह में बच्चियों के संग केक काटा, उनके साथ समय बिताया और उनकी मासूम हँसी और बातों को आत्मीयता से सुना। इस दौरान बच्चियों ने अपनी छोटी-छोटी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में फंसे विधायक देवेंद्र यादव को 7 महीने 4 दिन की लंबी जेल यात्रा के बाद रायपुर सेन्ट्रल जेल से रिहाई मिली। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उन्हें जमानत दी थी, जिसके तहत उन्हें बुधवार को जेल से बाहर लाया गया। विधायक यादव की रिहाई के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ जेल के बाहर उमड़ पड़ी, जिन्होंने उनका स्वागत फूल-मालाओं, मिठाइयों और जमकर आतिशबाजी के साथ किया। हिंसा और आगजनी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप था कि बलौदाबाजार हिंसा के दौरान उन्होंने आगजनी और उपद्रव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर कोंडागांव के मडानार स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। बाल संसद के छात्रों ने केक काटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत ‘नेवता भोज’ का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बड़ा-पुड़ी और सब्जी परोसी गई। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर इंद्रधनुष टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की कामना की। टीम के सदस्य शिवचरण साहू को विशेष सम्मान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 24 और 25 फरवरी को किया जा रहा है। इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि और 28 फरवरी को चित्रकोट में वार्षिक मेला भरेगा। इस तरह इस साल चित्रकोट महोत्सव से लेकर मेला तक सप्ताह भर रौनक रहेगा। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट में मेला का आयोजन होता है पर कभी-कभी महाशिवरात्रि व मेला तीन-चार दिनों के अंतराल में भी होता है, क्योंकि महाशिवरात्रि तिथि के अनुसार और मेला दिन के अनुसार मनाया जाता है। चित्रकोट मेला को भव्यता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर उनके गृह ग्राम बगिया में भावनाओं का उमड़ा सैलाब देखने को मिला। जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के गांव आगमन की सूचना फैलते ही सुबह से ही बगिया में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे समय बीतता गया, गांव में हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिनमें उनके साथी, मित्र, सहयोगी, परिजन, और समर्थक शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई और आशीर्वाद दिया। भावनात्मक माहौल और उत्सव की धूम बगिया में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही पूरे गांव में उत्सव जैसा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत व्यापक पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह पहल कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को अनुदान, बीमा, और विभिन्न सहायता योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषक पंजीयन से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह कृषि नीति निर्माण, संसाधन आवंटन और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगी। इस प्रक्रिया के तहत कृषक की पहचान (Farmer ID) को भूमि…

Read More