खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर टीका टिप्पणी नहीं की है। जुनेजा ने निष्कासित नेता अजीत कुकरेजा, और अन्य की कांग्रेस में वापसी पर आपत्ति जताई थी।
उन्होंने निष्कासन वापसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधा था, और उन्हें हटाने की मांग कर दी थी। पीसीसी अध्यक्ष बैज ने जुनेजा की बयानबाजी को अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया था। जुनेजा ने शुक्रवार को नोटिस का जवाब भेज दिया है। उन्होंने सफाई दी है कि प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग नहीं की थी। सिर्फ संगठन में बदलाव करने का सुझाव दिया था। इस बात पर हैरानी जताई के उत्तर से केवल एक पार्षद ही जीत पाया, इससे व्यथित हैं। बैज रायपुर से बाहर हैं, और वो शनिवार को यहां आने के बाद नोटिस के जवाब पर फैसला लेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

