खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 24 और 25 फरवरी को किया जा रहा है। इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि और 28 फरवरी को चित्रकोट में वार्षिक मेला भरेगा। इस तरह इस साल चित्रकोट महोत्सव से लेकर मेला तक सप्ताह भर रौनक रहेगा। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट में मेला का आयोजन होता है पर कभी-कभी महाशिवरात्रि व मेला तीन-चार दिनों के अंतराल में भी होता है, क्योंकि महाशिवरात्रि तिथि के अनुसार और मेला दिन के अनुसार मनाया जाता है।
चित्रकोट मेला को भव्यता प्रदान करने जिला प्रशासन द्वारा चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जाता है, इस साल महाशिवरात्रि के पहले 24 व 25 फरवरी को महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इन दो दिनों में चित्रकोट प्रपात के नजदीक अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। चित्रकोट महोत्सव में पहले दिन 24 फरवरी को लोकमंच कलाकार अनुराग शर्मा और 25 फरवरी को इंडियन आईडल फेम शन्मुख प्रिया अपनी प्रस्तुति देगी। इसके अलावा सुबह 6 से शाम 4 बजे तक चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक पैरामोटर राईड एवं सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दोनों दिन सांखली, रस्सा कस्सी, नौकायन, गेड़ी दौड़, व्हालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

