खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाया था। इस आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे, जबकि आईईडी लगाने के दौरान नक्सली स्वयं भी घायल हो गया था। आईईडी लगाने वाला एक नक्सली कोसा सोड़ी मिलीशिया सदस्य निवासी डोडी तुमनार थाना गंगालूर काे उपचार के दौरान दंतेवाड़ा जिला अस्पताल से पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर अन्य जगह छुपाकर रखे आईईडी काे भी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को जिला बीजापुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगल पहाड़ी में पश्चिम-बस्तर डिवीजन के नक्सली संगठन के लगभग 30-40 सशस्त्र नक्सलियों के सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ यंग प्लाटून का संयुक्त बल अलग-अलग कैंपों से गए हुए थे। चार फरवरी की सुबह पुलिस पार्टी ग्राम पुरंगेल के जंगल, नाला पर पहुंचे थे। अभियान के दाैरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने व हथियार लूटने की नियत से घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ-231 के यंग प्लाटून का एक जवान घायल हो गया था। आईईडी विस्फोट करने के बाद घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। फायरिंग रुकने के बाद पुलिस पार्टी के आगे बढ़ने के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को जान से मारने की नियत से लगाये गये स्पाईक होल में बीटीआर का एक जवान के गिरने से उसके दाहिने पैर के तलवे में स्पाइक लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की पता तलाश शुरू कर दिया गया, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोसा सोड़ी मिलीशिया सदस्य (30) निवासी डोडी तुमनार थाना गंगालूर जो कि उपचार के लिए जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा आने की सूचना पर उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली कोसा सोड़ी ने बताया कि 4 फरवरी को हुए ब्लास्ट में शामिल होने व पुलिस के आने के रास्ते में दोबारा आईईडी लगाने के समय बम फटने से स्वयं घायल हो गया था। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि घटनास्थल में एक अन्य आईईडी छुपाकर रखा गया है। नक्सली के बताई जगह पर पुलिस ने जब खोजबीन की तो एक आईईडी, बिजली वायर को बरामद कर जब्त किया गया। 21 फरवरी को गिरफ्तार नक्सली को कार्यवाही उपरांत आज शनिवार कओ न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

