खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जकले के एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 203 कोबरा वाहिनी, 131वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंता वागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे। अभियान के दौरान ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र के पास अज्ञात नक्सलियों के द्वारा छुपाकर कर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। अभियान के बाद सुरक्षाबलाके के सभी जवान सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों में 1. देशी हथियार – 2 नग, 2. दूरबीन – 1 नग, 3. खाली मैगजीन पाउच, 4. खाली पिट्टू!
5. मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप – 50 नग, 6. इंजेक्शन -05 नग, 7. इंजेक्शन सिरिंज -12 नग, 8. नक्सली झंडा-(01 नग), 9. सुरक्षा फ्यूज (बाइसाइट स्ट्राइप-02 मीटर), 10. विस्फोटक पाउडर-50 ग्राम, 11. पेप किट (मेडिकल एप्रन)-01 नग, 12. नक्सली साहित्य, – 31, 13. नक्सल डेयरी -15 नग, 14. काली टी-शर्ट-01 नग, 15. साड़ी-01 नग, 16. चुन्नी-01 नग, 17. शर्ट-02 नग, 8. बरमूडा नेकर-02 नग, 19. सैंडो बनियान-01 नग, 20. अंडर वियर-01, 21. काले रंग की पॉलिथीन -01 नग, 22. जैकेट -01 नग, 23. एरोसोल पेंट (एशियन) -02 नग, 24. स्विच मैकेनिज्म -01 नग, 25. क्लिप बोर्ड -01 नग, 26. हैंड ब्लोअर -01 नग, 27. बेंच वाइज पार्ट -01 नग बरामद किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

