खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर राजमहल में चल रही शाही विवाह के तहत मध्यप्रदेश के किला नागौद गई बारात की वापसी शाही अंदाज में शुक्रवार रात में राजमहल पंहुची। बारात में गए सभी लोग स्पाइस जेट के विशेष विमान से लौटे वहीं राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी को चार्टड प्लेन से लेकर आए। राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी के साथबग्गी में सवार थे तो वहीं उनके आगे हाथी-घोड़े और ऊंट चले थे, इस दाैरान पारंपरिक गौर सिंग नतृक दल चल रहे थे।। राजमहल पंहुचने पर पारंपरिक तरीके से दुल्हा-दुल्हन का स्वागत किया गया। सिंह द्वार पर राजपरिवार की शाही विवाह काे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। राजपरिवार के शाही विवाह के बाद आज राजबाड़ा में शाही आशीर्वाद समारोह की तैयारी की गई। वर-वधु को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए शहर के गणमान्य के साथ ही देश-प्रदेश के वीआईपी जगदलपुर पहुंच रहे हैं। बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव व दुल्हन भुवनेश्वरी कुमारी को आशीर्वाद देने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भीआशीर्वाद समारोह में शामिल हाेने आ रहे हैं।
उल्लेखनिय है कि मध्यप्रदेश के किला नागौद में गुरुवार को शाही अंदाज में राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव का विवाह भुवनेश्वरी कुमारी के साथ शाही विवाह संपन्न हुई। इस शाही विवाह में बाराती के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप और महापौर संजय पांडेय के अलावा बस्तर से गए 200 से ज्यादा बाराती मौजूद रहे। सभी लोगों का वहां पर राजपरिवार ने शाही स्वागत किया। सभी को नागौद के खास व्यंजन परोसे गए। विवाह से लौटे महापौर संजय पांडेय ने एयरपोर्ट में मीडिया को बताया कि शादी यादगार रही। वहां पर हुआ स्वागत – सत्कार बेहद खास रहा। शाही शादी का कार्यक्रम नागौद किले में भी चार दिन चला। गणेश पूजन, मंगल गीत, मंडप कुल देवों का पूजन, विवाह के दिन द्वारपूजन एवं फेरे और विदाई परछन हिंदू रीति रिवाज अनुसार हुए। जिसके बाद 21 फरवरी सुबह 11 बजे राजकुमारी भुवनेश्वरी देवी की विदाई हुई, पूरा परिवार राजशादी पोशाक में रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

